ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे हड़ताल

ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे हड़ताल

वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ रोहतक स्थित नगर निगम कार्यालय में नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी एकत्रित हुए। साथ ही कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। ताकि वे आंदोलन की राह पर ना जाएं।इस प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर निगम रोहतक के अध्यक्ष संजय बिडलान ने की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार तथा संघ के बीच 29 अक्टूबर 2022 को समझौता हुआ था। साथ ही कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी तथा सरकार द्वारा वार्ता के प्रस्ताव की कार्यवाही भी जारी की गई, लेकिन सरकार ने आज तक भी किसी मांग को पूरा नहीं किया।सरकार ने पैरोल के सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का पत्र जारी किया था। जिसकी पालना में भी नगर निगम रोहतक प्रशासन द्वारा आज तक भी कोई कार्यवाही नहीं की। इसके लिए कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद नगरपालिका कर्मचारी संघ ने ज्ञापन नगर निगम के संयुक्त आयुक्त को सौंपा।कर्मचारियों ने मांग की कि नगर निगम रोहतक के पैरोल के सभी कर्मचारियों को एक मुक्त पक्का अति शीघ्र किया जाए। संयुक्त आयुक्त ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि हरियाणा कौशल रोजगार को तुरंत प्रभाव से भंग करके ठेके के कर्मचारियों को पैरोल पर किया जाए।उन्होंने कहा कि नगर निगम रोहतक में कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लगभग 150 कर्मचारी हैं। जिन्हें सरकार पैरोल पर करने का कार्य करें। बैठक में हरियाणा सरकार तथा निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि मांग जल्दी पूरी नहीं की गई तो पिछले दिनों 11 दिन की हड़ताल की गई थी, उसी के क्रम में दोबारा हड़ताल शुरू की जाएगी।

Leave a Reply