मातृशक्ति उद्यमिता योजना से आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं : डीसी

मातृशक्ति उद्यमिता योजना से आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं : डीसी

वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ झज्जर, 08 फरवरी। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, जिनके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता से लेकर स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता प्रदान की जाती है। हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की है।
डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया की योजना का लाभ महिलाओं को केवल तभी प्रदान किया जाएगा जब उनकी पारिवारिक आय पांच लाख या फिर इससे कम हो। महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह पूर्व के किसी ऋण मामले में डिफाल्टर नही होनी चाहिए।  महिला का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है।  यह योजना महिलाओ को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर सिद्ध होगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।  डीसी ने बताया की योजना के माध्यम से महिलाओं को 3 लाख तक का ऋण 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा।  इस ऋण के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं स्वरोजगार स्थापित करके दूसरे नागरिकों को भी रोजग़ार प्रदान कर सकेगी।  इस बारे में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम झज्जर नजदीक पुराना बस स्टैण्ड कोठी नंबर 612 या दूरभाष नंबर  01251-299560 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply