
वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ संजय पांचाल रोहतक, धीरेन्द्र खड़गटा आयुक्त नगर निगम, रोहतक के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो का तकनीकी शाखा के अधिकारियो द्वारा निरीक्षण किया गया आयुक्त द्वारा बताया गया कि तकनीकी शाखा के अधिकारियो के अधिकारियो को पूर्व में निर्देश दिए गए थे वे नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो का निरंतर निरीक्षण करें तथा कार्यो में गुणवता पर विशेष ध्यान दिया जाये। आज नगर निगम के अधिकारियो द्वारा अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। जिस दौरान कन्हेली एस.टी.पी., गढी बोहर एस.टी.पी., मकड़ौली एस.टी.पी. पर गये तथा सम्बन्धित एजेन्सी को कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने व निर्धारित समयावधि में करने के निर्देश दिए गए कार्यो का निरीक्षण सतीश गोयल, अधीक्षण अभियंता व मंदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, वसीम अकरम व तरूण नगर अभियंता आदि द्वारा किया गया।