शिव रात्रि के उपलक्ष्य में प्राचीन शिवालय में हुआ भंडारा

शिव रात्रि के उपलक्ष्य में प्राचीन शिवालय में हुआ भंडारा

वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ बहादुरगढ़। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में जटवाड़ा मोहल्ला स्थित प्राचीन शिवालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने पारिवारिक सदस्यों के साथ हवन यज्ञ में आहूति डाली। इसके बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे में शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। वार्ड नंबर-9 से पार्षद जितेंद्र राठी ने बताया कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे से पूर्व परिवार व अन्य लोगों ने मंदिर परिसर में हवन यज्ञ कर आहूति डाली। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और एक दूसरे की सहायता करने से आपसी भाईचारा कायम होता है। इसलिए हमें धार्मिक भावनाओं के साथ इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इर के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है। भगवान शिव को संहार का देवता भी कहा जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति व रौद्र
रूप दोनों के लिए प्रसिद्ध है। अन्य देवों से शिव को अलग माना गया है। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति शिव ही हैं। महा शिवरात्रि पर उपवास रखने से मनोवांछित फल की
प्राप्ति होती है और मनुष्य दुखों से मुक्ति पाकर अंत समय में मोक्ष प्राप्त करता है। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर में मत्था टेका। पार्षद जितेंद्र राठी ने भंडारे में पहुंचे सभी
लोगों का आभार जताया और भगवान शिव की कृपा सब पर बनी रहे, यह मनोकामना की।

Leave a Reply