वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ बेरी झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुऐ थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि थाना की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री वसीम अकरम द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना के एरिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। थाना में तैनात मुख्य सिपाही रामअवतार की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गांव सिवाना की फिरनी से अवैध शराब के साथ काबू किया गया। आरोपी के कब्जे से मोका पर देशी शराब की 11 बोतलें बरामद हुई। अवैध रूप से शराब बेचते पकड़े गए आरोपी की पहचान भीम सिंह निवासी सिवाना के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
अवैध रूप से शराब बेचता एक आरोपी काबु, 11 बोतल देशी शराब बरामद
Share my adventures Share this content
You Might Also Like
कस्बा बेरी में एसडीएम झज्जर रविंद्र कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया नवनिर्मित रघुकुल धर्मशाला का उदघाटन
उच्च गुणवत्ता आलू बीज उत्पादन में हरियाणा अग्रणी कृषिराज्य,किसानों को मिल रही है बेहतरीन सेवाएं : कृषि मंत्री

