वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ झज्जर, 31 जनवरी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि वर्ष 2022 (खेल उपलब्धि दिनांक 01-04-2022 से 31-12-2022) तक की अनुसूचित जाति व सामान्य जाति के जो खिलाडिय़ों छात्र/छात्रा हैं के लिये छात्रवृति प्रदान करने हेतु आवेदन पत्र 2 फरवरी से आमंत्रित किये जा रहे है। उन्होंंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि आवेदन के लिए अनुसूचित जाति के खिलाडिय़ों के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए व सामान्य जाति के लिये वार्षिक आय 1.80 लाख रूपए से कम होनी चाहिये, वही खिलाड़ी छात्रवृति के पात्र होगें। आवेदन पत्र का नमूना विभाग की वेबसाईट http://haryanasports.gov.in/ पर उपलब्ध है। निर्धारित आवेदन पत्र खिलाड़ी द्वारा साफ तथा सुन्दर लिखाई में भरने उपरान्त उसके साथ खिलाड़ी की उपलब्धियों की सत्यापित छाया प्रति, सत्यापित खिलाड़ी का खाता नम्बर जो कि बैंक द्वारा सत्यापित किया हो, आधार नंबर, पैन नंबर, खिलाड़ी का रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की प्रति, परिवार पहचान पत्र की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अति आवश्यक हैं।
खेल उपलब्धियों को लेकर छात्रवृति के लिए आवेदन 2 फरवरी से
Share my adventures Share this content
You Might Also Like
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने गांव मातनहेल में दादा मथुरापुरी गौशाला के वार्षिक समारोह में लिया भाग
दिव्यागों के लिए शिविर लगाकर बनाए जाएंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र

