रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन कर सरकार को दी चेतावनी, प्रदेशभर में जाएंगे जत्थे

रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन कर सरकार को दी चेतावनी, प्रदेशभर में जाएंगे जत्थे

वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ संजय पांचाल रोहतक में रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते अगर मांगों को नहीं पूरा किया तो बड़ा फैसला लेकर विरोध किया जाएगा। वहीं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोहतक बस स्टैंड पर 6 घंटे धरना प्रदर्शन किया।इंटक यूनियन के राज्य प्रधान एवं सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मंगलवार को प्रदर्शन रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया गया। उन्होंने कहा कि एएसीएस का घेराव किया, उसके बाद उन्होंन बातचीत के लिए बुलाया। उस समय छुट़्टियों की कटौती को लेकर मांग रखी थी।उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को कई बार सरकार के समक्ष उठाया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सरकार से आह्वान किया कि कर्मचारी की सूध लेते हुए छुट्टियों की कटौती के पत्र को वापस ले। अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो 12 मार्च को परिवहन मंत्री का घेराव करेंगे। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो बैठक बुलाकर सांझा मोर्चा बड़ा फैसला लेगा।सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य अमित महराणा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें काफी लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। सरकार मांगों की तरफ ध्यान नहीं देना चाहती। इसलिए कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन के कदम को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परिचालकों के ग्रेड पे व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है।सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य संदीप लाठर ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से लगातार रोडवेज का कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन मांगें पूरी नहीं हो रही। मंगलवार को सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। जब रोडवेज कर्मचारियों के जत्थे प्रदेश के सभी डिपो व सब डिपो जाकर कर्मचारियों से संपर्क करके जागरूक करेंगे।

Leave a Reply