मेहंदी प्रतियोगिता में हिमांशी और मनीषा ने बाजी मारी

मेहंदी प्रतियोगिता में हिमांशी और मनीषा ने बाजी मारी

वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ बेरी(झज्जर),06 मार्च। आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सोमवार को डीघल गांव में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत  खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सविता मलिक ने की। 

इस अवसर पर डीपीओ शालू यादव ने कहा कि  हमें बेटा व बेटी में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। बेटियों के जन्म पर थाली बजाकर उनका स्वागत करना चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए।  कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध का मिलकर खात्मा किया जा सकता है  साथ ही अपने -अपने गांवों में लिंगानुपात  बढ़ाने के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही  योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए व्यापक प्रचार -प्रसार पर बल दिया।

सीडीपीओ सबिता मलिक ने  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह दिवस महिलाओं के संघर्षों का प्रतीक है इससे हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष जन्मी नवजात कन्याओं को भी सम्मानित किया गया।

सीडीपीओ ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर मेहंदी प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया,जिसमें  आंगनबाड़ी वर्करों, किशोरी लड़कियों व गांव की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्लोगन प्रतियोगिता में सरोज भम्भेवा प्रथम, सीमा डीघल दूसरे व ओमपति दूबलधन  तीसरे स्थान पर रही। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में हिमांशी मदाना कलां प्रथम, मनीषा डीघल दूसरे व श्रुति  गोच्छी तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में  प्रीति डीघल प्रथम, सुनिता शेरिया दूसरे व रानी डीघल तीसरे स्थान पर रही।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्करों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसमें महिला सशक्तिकरण पर आधारित गीत व नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।

इस मौके पर सभी आंगनबाड़ी वर्कर, किशोरी लड़कियां, सुपरवाइजर आशा, रेखा व ममता सहित आसपास की महिलाएं उपस्थित रही। 

Leave a Reply