वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ झज्जर, 07 फरवरी। आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा खेल विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 (खेल उपलब्धि दिनांक एक अप्रैल 2017 से इकत्तीस मार्च 2021) तथा वर्ष 2022-23 (खेल उपलब्धि दिनांक एक अप्रैल 2018 से इकत्तीस मार्च 2022) की अवधि में भीम अवार्ड प्रदान करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक ने यहां दी। उन्होंने बताया कि पात्र खिलाड़ी इस अवधि के दौरान प्राप्त की गई खेल उपलब्धियों के आधार पर आवेदन पूर्ण रूप से भरकर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय झज्जर में 28 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं। डीएसओ ने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले भीम पुरस्कार के आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा । आवेदन पत्र विभाग की वेबसाईट www.haryanasports.gov.in पर उपलब्ध है।
भीम पुरस्कार के लिए आवेदन आगामी 28 फरवरी तक
Share my adventures Share this content
You Might Also Like
वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ की एन.एस.एस.सात दिवसीय कैंप के तीसरे दिन की शुरुआत में ग्राम परनाला में रैली
साइबर अपराध व नशा तस्करी के धंधे पर अंकुश लगाना तथा पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल पर रहेगी प्राथमिकता: आईजी राकेश कुमार आर्य

