लव जिहाद

लव जिहाद

वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ बहादुरगढ़

वर्तमान समय में अखबार हो या न्यूज़ चैनल में दूसरी खबर लव जिहाद की पढ़ने को और देखने को मिलती है। लव जिहाद क्या है? यह जानना हमें जरूरी है, इसका उद्देश्य क्या है इसे समझना जरूरी है। यह इस्लामोफोबिक साजिश सिद्धांत है, इस मनगढ़ंत सिद्धांत अनुसार मुस्लिम पुरुष हिंदू महिलाओं को धर्मांतरित करने के लिए प्रेम, प्यार का दिखावा धोखे ,अपहरण और शादी जैसे तारीफों से लुभाते हैं ।हमारे देश में न जाने कितनी लड़कियां लव जिहाद का शिकार होकर मौत के घाट उतार दी गई। गांव व शहरों में पढ़ने वाली लड़कियों को मुस्लिम लड़कों द्वारा प्रेम जाल में फंसा कर उन्हें मुस्लिम धर्म ग्रहण करने को विवश किया जाता है। धर्म नहीं अपनाने पर बड़ी कुर्रता के साथ मार दिया जाता है। यह कब तक चलेगा, हमें मालूम है यह गलत है फिर भी उसे रोकने का प्रयास नहीं कर पा रहे ।क्यों? इसका भी कारण हम स्वयं ही है। क्योंकि युवा पीढ़ी भटकती जा रही है। संस्कारों से दूर होती जा रही है। युवा अपने माता-पिता के कहना मानने में है ही नहीं। उन्हें लगता है वे बड़े हो गए। दुनिया में जो सही ग़लत हो रहा है उन्हें समझ आता है। लेकिन ऐसा नहीं है। युवाओं को अपने बड़े बुजुर्गों का का अनुभव भी बहुत कुछ सिखाती है। युवा लड़का हो या लड़की उसे हर काम को करने से पहले अपने सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और परिवार का ध्यान व चिंतन कर लेना चाहिए। ताकि उनके कदम गलत दिशा में न जाये।हम चाहे तो इस चीज को रोक सकते है। और यदि इस पर रोक नहीं लगी तो हमारा देश जल्द ही उन लोगों के हाथ में होगा जो विनाश का कारण है। तो क्यों न हम अभी संभल जायें। और आने वाली पीढ़ी को समझाये। अन्यथा घोर संकट में हमारा देश होगा।

शिक्षिका – विद्यावती शर्मा

Leave a Reply