डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर की छात्राओं का राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर की छात्राओं का राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन

वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ :
झज्जर
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर की छात्राओं का राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन, एक रजत व एक कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान झज्जर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय की होनहार छात्राओं जानवी एवं पलक ने डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 10 एवं 11 जनवरी 2026 को नोएडा में आयोजित की गई अंडर-14 बालिका वर्ग की 36 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में मिस पलक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग की 73 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में मिस जानवी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया। इन दोनों छात्राओं की उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया है कि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर की बेटियाँ भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान पंकज वालिया एवं समस्त स्टाफ ने जानवी और पलक को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक उपलब्धियों की कामना की।

Leave a Reply