सडक सुरक्षा प्रतियोगिता 2025-26 की रेंज स्तरीय परीक्षा आयोजित

सडक सुरक्षा प्रतियोगिता 2025-26 की रेंज स्तरीय परीक्षा आयोजित

लेवल-1, लेवल-3 व लेवल-4 मे रोहतक, लेवल-2 मे भिवानी बना विजेता

विजेता छात्रो को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के माध्यम से युवा पीढी को यातायात नियमों बारे जागरुक करना- पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया

विजेता छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे लेगे हिस्सा

वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ :
रोहतक।
हरियाणा पुलिस द्वारा आयोजित की जा रही सडक सुरक्षा प्रतियोगिता 2025-26 की रेंज स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला रोहतक मे रेंज स्तरीय प्रतियोगिता आईबी स्कूल गोहाना रोड, रोहतक मे आयोजित की गई। प्रतियोगिता में चारो लेवल की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने मुख्य अतिथि के रुप मे शिरकत की। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री रवि खुंडिया, उप पुलिस अधीक्षक भिवानी अनुप, डीईओ श्रीमती मंजीत मलिक, मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य अरुणा तनेजा, प्रभारी यातायात पश्चिम निरीक्षक जसबीर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता मे कोऑर्डिनेटर एमएचसी यातायात स.उप.नि राजेश कुमार रहे है।

पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने विजेता छात्रो को बधाई दी तथा सर्टिफिकेट, मेडल व ट्राफी प्रदान की है। इसके अलावा प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले पदाधिकारियो को भी सम्मानित किया गया है। रेंज स्तरीय विजेता टीमे अगले चरण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। रेंज स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में जिला रोहतक, भिवानी व दादरी की टीमो ने हिस्सा लिया।

 पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें यातायात नियमों का नियमित रुप से पालन करना चाहिए। रोड सेफ्टी आज के समय मे एक गभ्भीर मुद्दा है। लाखो व्यक्तियो रोड एक्सीटेंड मे अपनी जान गवां रहे है। उन्होने कहा कि रोड सेफ्टी प्रतियोगिता मे स्थान हासिल करने से ज्यादा यातायात नियमो बारे जागरुक होना है। विधार्थियो को आस पास रहने वाले बच्चो व युवाओ को यातायात नियमो बारे जागरुक करना है। हरियाणा पुलिस द्वारा लगातार प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा पीढी को यातायात नियमों बारे जागरुक किया जा रहा है।  

    पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशा-निर्देश के तहत रेंज स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें लेवल-1, लेवल-2, लेवल-3 व लेवल-4 के विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में रोहतक, चरखी दादरी व भिवानी के इन्टर स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने हिस्सा लिया है। लेवल-1 मे मॉडल स्कूल अम्बेडकर चौक रोहतक की टीम हार्दिक, धु्रव व हर्षवर्धन प्रथम रहे। लेवल-2 मे टीम टीआईटी स्कूल भिवानी से चिराग, यनिश व जगजीत विजेता रहे। लेवल-3 में पठानिया पब्लिक स्कूल रोहतक से धुर्व, लक्षिता, रितेश प्रथम रहे। लेवल-4 में वैश्य कॉलेज रोहतक के लक्ष्य, दीपांशु व जतिन विजेता रहे।

Level-1

Student Name

Ist

Hardik, Dhruv, Harshvardhan (Model school, Ambedkar chowk Rohtk)

2nd

Alok, Shaurya, Meera(TIT SR.Sec. School)

3rd
lakshya, Tanisha, Nitin (GOvt. Model Sanskrti primary school

Level-2

Ist

Chirag, YAnnis, Jagat (TIT sr. sec. school Bhiwani)

2nd

Yashika, Tannoy, Gargee (Model school sec-4, Rohtak

3rd

Harshika, sandhya, vansh

Level-3

Ist

Dhruv, Lakshita, Ritesh (Pathania Public school, Rohtak)

2nd

Virender, Sachin, Menka (GSSS, Misri Charkhi dadri)

3rd

Keshav, Parshant, Neeraj ( TIT Sr.Sec.School Bhiwani.

level-4

Ist

Deepanshu, Lakshay, Jatin (Vaish college Rohtak)

2nd

Vishesh, Chaitanya, Harshit (TIT Bhiwani)

3rd

Aman, Jatin, Boby (ITI Rawaldhi, Charkhi dadri

Leave a Reply