
रोहतक, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित ओल्ड आई.टी.आई. ग्राउण्ड सर्कुलर रोड में एक प्रैसवार्ता का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए स्वामी शम्भूदिशानन्द महाराज ने कहा की रोहतक में 28 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जायेगा। 27 जनवरी को मंगल कलश यात्रा दुर्गा भवन मंदिर से प्रातः 11 बजे शुरू होकर ओल्ड आई.टी.आई. ग्राउंड स्थल पर पहुंचेगी। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं भाग लेंगी कलश यात्रा को आशा हुड्डा पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, संध्या जैन पत्नी समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन धर्म की झण्डी दिखाकर शहर के लिए रवाना करेंगे। कथा आषुतोष महाराज की परम शिष्या विदुषी सुश्री आदिति भारती अपने मुखाविंध से करेगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक रहेगा। प्रतिदिन कथा में लगभग 10 से 12 हजार श्रद्धालुओं की आने की सभावना है कथा के लिए वाटर प्रूफ भव्य पंडाल बनाया जा रहा है जिसमें 200 से अधिक श्रद्धालु अपनी प्रतिदिन सेवा दे रहे हैं। महिलाओं व पुरूषों के लिए बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। कथा स्थल पर सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगाये गये हैं दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा पी.जी.आई के डाक्टरों के सहयोग से निशुल्क दंत जांच चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाये जायेंगे। इस अवसर पर स्वामी अभेदानन्द, स्वामी अनीशानन्द, स्वामी सूर्यानन्द, सुभाष तायल, राजीव जैन, रमेश रोहिल्ला, रविन्द्र सक्सेना, आदेश सक्सेना, शशि सक्सेना, दीपिका सक्सेना, हरि मोहन सिंगला, ओमप्रकाश दहिया, भाल सिंह अहलावत, अशोक जुनेजा आदि उपस्थित थे।