वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर-15 के किला मोहल्ला स्थित स्व.लक्ष्मण दास बतरा म्युनिसिल पार्क के बाहर इंटरलॉक टाइल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिसका निरीक्षण आज पार्षद पति भूपेंद्र राठी ने किया। उन्होंने बताया कि काफी समय से इस पार्क के बाहर की सडक काफी जर्जर थी। जिसकारण पार्क में सैर के लिए आने जाने वालों को भारी परेशानी होती थी। लोगों की मांग थी कि यदि पार्क के बाहरी हिस्से में इंटरलॉक टाइल बिछा दी जाए तो लोगों को काफी सुविधा होगी। वार्ड वासियों की मांग पर नगर परिषद को इस संदर्भ मेें कहा गया जिसके बाद यहां पर इंटरलॉक टाइलें बिछाने का कार्य शुरु कराया गया है। अब इस कार्य में किसी प्रकार कौताही या लापरवाही ना बरती जाए इसके लिए समय-समय पर इस कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को यह सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड वासियों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मिले यही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर उनके साथ प्रवीण अरोड़ा, समाजसेवी विपिन टाक, बीरु, जगदीश, रामचंद्र, मास्टर अर्जुन भी मौजूद रहे।
पार्षद पति भूपेंद्र राठी ने किया इंटरलॉक टाइल लगाने के कार्य का निरीक्षण
Share my adventures Share this content
You Might Also Like
डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने रियल टाईम ई-गिरावरी को लेकर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में दिए निर्देश
जिलाभर में 15 फरवरी तक किसान स्मार्ट फोन से स्वयं या अटल सेवा केंद्र के माध्यम से करवा सकते हैं फसल का पंजीकरण, डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी जानकारी

