वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ झज्जर, राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के दिशा निर्देशों की अनुपालना में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा 11 मार्च को मोटर एक्सीडेंट क्लेम केसों की सुनवाई के लिए न्यायिक परिसर झज्जर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा । यह जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अरविन्द कुमार बंसल ने गुरुवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस से संबंधित मामलों की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की बेंच करेगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे इस विशेष लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपने केस का निपटारा करवाएं।
11 मार्च को विशेष लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस की होगी सुनवाई : अरविन्द कुमार बंसल
Share my adventures Share this content
You Might Also Like
सीएम खट्टर के कार्यालय में हुए भ्रष्टाचार को लेकर आप नेता अनुराग ढांडा ने निशाना साधा
सवेरा स्कूल परिसर में होली के रंग बच्चों के संग कार्यक्रम आयोजित

