
वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़: झज्जर।
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने लोहड़ी व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिलावासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार लोगों के जीवन में खुशहाली व समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उत्सव जहां एक ओर परिजनों के साथ खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं, वहीं इनसे आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार उत्सव एवं खुशियों के साथ-साथ नई फसल के आगमन का भी प्रतीक है।उन्होंने मकर संक्रांति पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने जिलावासियों से आपसी भाईचारे और परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया।

