डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : एसडीएम

डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : एसडीएम

समारोह की 24 जनवरी की होगी फाइनल रिहर्सल

वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़:
बहादुरगढ़ ।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह के उपमंडल स्तरीय आयोजन की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली । बैठक में गणतंत्र दिवस के आयोजन से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई । एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। उपमंडल स्तर पर आयोजित समारोह राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुसार डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा , सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और सम्मान समारोह होगा।एसडीएम ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति और अपनी संस्कृति से ओत- प्रोत रहेंगे समारोह में शहीदों के की युद्ध वीरांगनाओं ,स्वतंत्रता सेनानियों व पूर्व योद्धाओं को भी उपमंडल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा ।परेड मार्च फास्ट के लिए पुलिस ,एनसीसी तथा होमगार्ड की टुकड़ी रहेगी । उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी रहेगी। समारोह की फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी राष्ट्रीय पर्व के समारोह की तैयारी अभी से शुरू कर दें। विशेषकर नप को समारोह स्थल और आस पास के क्षेत्र को साफ और सुंदर रखें। बैठक में कार्यकारी अभियंता अनिल रोहिल्ला, तहसीलदार सुदेश मेहरा, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, नगर परिषद सचिव प्रवीण कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, एसडीओ सुनील कौशिक और अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply