प्रगतिशील किसानों ने केंद्रीय मंत्री, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़, सांसद डा. अरविंद शर्मा का पगड़ी बांध व शॉल ओढ़ा कर किया सम्मान

प्रगतिशील किसानों ने केंद्रीय मंत्री, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़, सांसद डा. अरविंद शर्मा का पगड़ी बांध व शॉल ओढ़ा कर किया सम्मान

झज्जर, 19 जनवरी। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशु पालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों व कृषि के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए है। सही काम करने वाले के साथ जनमानस को खड़ा होना चाहिए ताकि करने वाले का मनोबल बढ़ता रहे। उन्होंने यह बात गुरुवार को झज्जर के कृषि विज्ञान केंद्र में जिला के प्रगतिशील किसानों को संबोधित करते हुए कही।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ व सांसद डा. अरविंद शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री ने जिला के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया और परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने भी केंद्रीय मंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद का पगड़ी बांध कर व शॉल भेंट कर सम्मान किया।


धनखड़ ने किया स्वामीनाथन को अमर करने का काम
डा. संजीव बालियान ने हरियाणा के पूर्व कृषि एवं कल्याण मंत्री व बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में किसानों के हकों की लड़ाई लडऩे और फसलों का 50 फीसदी लाभ के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलवा कर स्वामीनाथन को अमर करने का काम किया। हरियाणा में बाजरा की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद, आपदा में फसलों के नुकसान का सबसे ज्यादा मुआवजा, भावांतर भरपाई योजना आदि अनेक किसान हितेषी कार्यक्रम धनखड़ ने चलाए। उन्होंने झज्जर में पूर्व में आयोजित एग्री लीडरशिप समिट व पशुधन प्रदर्शनियों का जिक्र करते हुए बताया कि पशुपालन का मंत्री होने के नाते वे देश के सभी राज्यों में जाते है लेकिन हरियाणा से अच्छा पशुधन और मेले कहीं नहीं दिखाई देते।


पशुपालन को प्रोत्साहन के लिए चलाई योजनाएं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पशुधन को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आज कोई नौजवान गाय की डेयरी स्थापित करना चाहे तो उसे केंद्र की योजनाओं से दो करोड़ रुपए तक की सहायता मिलती है। इतना ही नहीं सूअर पालन व बकरी पालन के लिए भी एक करोड़ के प्रोजेक्ट में 50 लाख तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान हुआ है। हरियाणा सरकार की कृषि एवं किसान कल्याण की नीतियां सराहनीय है।  उन्होंने कार्यक्रम में मिले पेस्टीसाइड से जुड़े नियम के सुझाव पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिया।


हरियाणा में धान और बाजरा की बराबर कीमत : धनखड़
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने केंद्रीय मंत्री का झज्जर जिला आगमन पर स्वागत किया और कहा कि खेती किसानी के मामले में हरियाणा के किसान देश में सबसे अच्छा काम करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे किसानों से प्रधानमंत्री की धरती मां की सेहत को सुधारने की अपील का जिक्र करते हुए प्राकृतिक खेती की ओर से बढऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले आठ वर्षों के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 8800 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा के माध्यम से खेती को जोखिम मुक्त बनाया। किसानों को सशक्त बनाने के लिए आज हरियाणा में धान और बाजरे की कीमत बराबर है।


किसान जितना बढ़ेगा, देश उतना आगे जाएगा : शर्मा
सांसद डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2023 को दुनिया भर में मिलेट ईयर-मोटा अनाज वर्ष के तौर पर मनाया जाएगा। समय के साथ जल संरक्षण व स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मोटे अनाज की खेती व उपयोग बेहद जरुरी है। किसानों को मोटे अनाज की खेती में आगे आना होगा। प्रधानमंत्री का ध्येय है कि किसान जितना बढ़ेगा देश भी उतना आगे आएगा। में आजादी का अमृत काल चल रहा है और नागरिकों को मिल जुलकर देश के विकास के लिए इस दौर को कर्तव्य काल में बदलना चाहिए।


कार्यक्रम में यह रहें मौजूद
इस अवसर पर रोहतक लोकसभा के प्रभारी राजीव जैन, संयोजक आनंद सागर, जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना, पूर्व मंत्री कांता देवी, मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल, समाजसेवी गोपाल गोयल, प्रमोद बंसल, एनजीओ प्रकोष्ठ से प्रकाश धनखड़, रामकुमार दुलीना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें। वहीं जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम रविंद्र कुमार, डीएसपी रविंद्र कुंडू, उप कृषि निदेशक डा. महाबीर सिंह, टीए डा. ईश्वर जाखड़, कृषि विज्ञान केंद्र से डा. उमेश शर्मा सहित अनेक कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहें।

Leave a Reply