सिविल सर्विस खेल कबडडी प्रतियोगिता के लिए चयन 12 व 13 फरवरी को भिवानी में : डीएसओ

सिविल सर्विस खेल कबडडी प्रतियोगिता के लिए चयन 12 व 13 फरवरी को भिवानी में : डीएसओ

वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ झज्जर, 10 फरवरी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि सिविल सर्विस खेल कबडडी प्रतियोगिताओं हेतु राज्य स्तरीय टीम के लिए भीम स्टेडियम भिवानी में 12 फरवरी को पुरूष टीम के लिए व 13 फरवरी को महिला टीम के लिऐ ट्रायल लिया जाएगा। इस ट्रायल में जिले के सभी सिविल सेवा में कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते हैं। केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कॉरपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईआईडीसी के कर्मचारी/ अधिकारी भाग नहीं ले सकते हैं। कर्मचारी/अधिकारी अपने-अपने विभाग से सत्यापित फोटो सहित प्रमाण पत्र अपने विभाग के मुखिया के साथ-साथ आदान-प्रदान अधिकारी की अनुमति पत्र साथ लेकर जाएगें। इच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी सिविल सर्विस खेल उपरोक्त प्रतियोगिताओं हेतु टीम में चयन हेतु निर्धारित तिथि/समय/स्थान पर अपने दस्तावेजों सहित पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply