आप ओर पुलिस में टकराव बैरिकेड तोड़ बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता

आप ओर पुलिस में टकराव बैरिकेड तोड़ बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता

वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ संजय पांचाल रोहतक, आप कार्यकर्ता पुलिस से रोके भी नहीं रुके और बैरिकेड लांघकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक पहुंचे। जहां पर आम आदमी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शन किया। मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें आप के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा भी शामिल हुए।आप नेता अनुराग ढांडा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच ने जो आरोप लगाए हैं, वे गंभीर हैं। इसलिए सरकार को उनका पक्ष लेने की बजाए बर्खास्त करना चाहिए, लेकिन भाजपा संदीप सिंह का बचाव करने में लगी हुई है। जिसको आप किसी भी हाल में सहन नहीं करेगी।अनुराग ढांडा ने कहा कि मंत्री संदीप सिंह के मामले में बीजेपी सरकार दोहरी नीति अपना रही है। महिला सुरक्षा के दावे करने वाली भाजपा आज खुद के मंत्री पर आरोप लगे तो चुप बैठी है। इस मामले में निष्पक्ष जांच करके महिला कोच को न्याय दिलाना चाहिए। इसके लिए आप निरंतर प्रयास करेगी।आप नेता अनुराग ढांडा ने भाजपा के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संदीप सिंह पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं, इसके बाद भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा खामोश क्यों हैं। उन्हें पीड़िता कोच की आवाज उठानी चाहिए, लेकिन वे चुप रहकर गलत कार्य का साथ दे रहे हैं।

Leave a Reply