वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ संजय पांचाल रोहतक में जींद रोड स्थित एक दुकान में व्यक्ति ने आग लगा दी। यह पूरी वारदात पड़ोस की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV में एक व्यक्ति दुकान में घुसकर तेल डालकर आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। आग की वजह से 15 लाख रुपए की लकड़ियां जलकर राख हो गई। दुकानदार की कुछ दिन पहले पड़ोसी से कहासुनी हुई थी, जिसमें उसने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी रामनिवास ने बताया कि उन्होंने जींद रोड पर एक मकान में लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजे बनाने का काम कर रखा है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कुछ दिनों में उसने करीब 15 लाख रुपए की लड़की खरीदकर रखी हुई थी। जिसे वह बाद में इस्तेमाल करने वाला था वारदात की CCTV फुटेज आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। हालांकि दुकानदार को पड़ोसी ने कुछ दिन पहले कहासुनी होने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। अभी तक आग लगाने वालों का पता नहीं लग पाया है।रामनिवास ने बताया कि सोमवार शाम को 7 बजे वह अपनी दुकान को बंद करके घर पर आया और सो गया, लेकिन आधी रात के बाद करीब साढ़े 3 बजे उसके पास पुलिस का फोन आया। पुलिस ने बताया कि उसकी दुकान में आग गई है। पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया और आग पर काबू पाया।उसने बताया कि जब वह सूचना पाकर मौके पर पहुंचा तो उसकी दुकान में रखी लगभग सारी लकड़ी जल चुकी थी। उन्होंने आगे के लिए लकड़ी खरीदकर रखी हुई थी। ताकि सूखने के बाद उन लकड़ियों को इस्तेमाल किया जा सके। लेकिन इसी बीच किसी अज्ञात ने उसकी दुकान में आग लगा दी। जिसके कारण उसे करीब 12-13 लाख का नुकसान हुआ पड़ोसी की दुकान में लगे CCTV में कैद रामनिवास ने बताया कि उनके पड़ोस की दुकान में लगे CCTV में यह घटना कैद हुई है। जिसके अनुसार रात करीब 1 बजकर 3 मिनट पर एक व्यक्ति दुकान में दीवार फांदकर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसने दुकान में घुसकर तेल छिड़का और बाद में आग लगा दी। जिसके कारण उसकी लकड़ी जलकर राख हो गई।
लकड़ी की दुकान में लगाई आग
Share my adventures Share this content
You Might Also Like
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सभी करें योगदान :- विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण
कैथल की निष्ठा ने गोल्ड मेडल प्राप्त करके किया जिले का नाम रोशन

