भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ संजय पांचाल रोहतक, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रकल्प समन्वयकों की बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय रोहतक में हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्दर मांडी और संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने जरूरी चर्चा की और संगठनात्मक दिशा निर्देश दिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्दर मांडी ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि मिशन 2024 को लेकर सभी पदाधिकारी अपनी तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मनोहर सरकार द्वारा जनता के हित मे काफी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं मांडी ने पदाधिकारियों को कहा कि सरकार की योजनाओं के लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को दिलवाने के लिए कार्यकर्ताओं को और मेहनत करनी है, ताकि हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए सत्ता साध्य नहीं साधन है। इसी सिद्धांत को अपना मूलमंत्र बनाते हुए भाजपा सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने का साकार कर रही है। इस मौके पर संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने भी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करें इस मौके पर केंद्र और प्रदेश प्रायोजित योजना प्रकल्प समन्वयक बलदेव अलावलपुर, कृषि विपणन प्रकल्प समन्वयक दीपक चैहान, प्राकृतिक जैविक खेती प्रकल्प समन्वयक रविन्द्र खटाना, कृषि विपणन प्रकल्प समन्वयक दीपक चैहान, कृषि पशुपालन अनुसंधान प्रकल्प सरजीत यादव, कृषि अदान प्रकल्प शशिकांत भारद्वाज, प्रदेश मीडिया प्रमुख सुनीलवास प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सन्धु और महामंत्री रिसीपाल, उपाध्यक्ष, जयदीप राणा, संदीप राघव बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply