वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ झज्जर, 03 मार्च। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सिविल सेवा चैस(महिला व पुरूष)व वालीवाल (महिला व पुरूष)की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 9 मार्च को ट्रायल द्वारा चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चैस(महिला व पुरूष)प्रतियागिता के लिए 9 मार्च को शिवाजी स्टेडियम पानीपत में तथा वालीवाल (महिला व पुरूष) प्रतियोगिता के लिए कर्ण स्टेडियम, करनाल में ट्रायल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कॉरपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईआईडीसी के कर्मचारी/ अधिकारी भाग नहीं लेगें। कर्मचारी/अधिकारी अपने-अपने विभाग से सत्यापित फोटो सहित प्रमाण पत्र अपने विभाग के मुखिया के साथ-साथ आदान-प्रदान अधिकारी की अनुमति पत्र साथ लेकर जाऐगें। इच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी सिविल सर्विस खेल उपरोक्त प्रतियोगिताओं हेतु टीम में चयन हेतु निर्धारित तिथि/समय/स्थान पर अपने दस्तावेजों सहित पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।