वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में एसपी झज्जर श्री वसीम अकरम आईपीएस द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। एसपी के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम द्वारा एक आरोपी को सट्टा खाईवाली करते हुए काबु किया गया। सीआईए टू बहादुरगढ़ मे तैनात मुख्य सिपाही रविन्द्र कुमार की एक पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को सट्टा खाईवाली करते बहादुरगढ़ शहर एरिया से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की मौका पर तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से मोका पर 860 रुपए नगद व सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान चंदन निवासी जटिया मोहल्ला बहादुरगढ़ के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ मे मामला दर्ज किया। गिरफ्त में आए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करता एक आरोपी काबू
Share my adventures Share this content
You Might Also Like
भारत के पक्षी और उनके संरक्षण के प्रयास: संरक्षण योग्य एक पंखयुक्त विरासत – श्री बिवाश रंजन, अतिरिक्त वन महानिदेशक (वन्यजीव), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए विकासात्मक बजट पेश किया – कैप्टन अभिमन्यु

