
वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक विभाग के अंतर्गत ‘‘बैस्ट आउट ऑफ वेस्ट पेपर‘‘ की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें वेस्ट कागज के विभिन्न प्रयोगो के बारे में बताया गया। कार्यशाला में केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल बवाना, दिल्ली से श्रीमान लाल चंद्र व श्रीमान जीतू लाल ने प्रशिक्षक के रूप में छात्राओं को प्रशिक्षित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 राजवंती शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कागज का निर्माण करने में वृक्षो का प्रयोग होता हैं। अतः कागज को बचाने के भरसक प्रयास किए जाने चाहिए तथा वेस्ट पेपर को दोबारा इस्तेमाल कर, विभिन्न सजावट की वस्तुए बनाकर कला व कौशल में वृद्वि होने के साथ साथ पर्यावरण की रक्षा में भी अहम भूमिका निभाने में भी सहायक सिद्व होता है। साथ ही छात्राए इसे आय कमाने के स्त्रोत के रुप में भी अपना सकती है जिससे छात्राए आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर होकर देश के आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभा पाने मे समर्थ होती हैं। कौशल निर्माण से छात्राओं के आत्मविश्वास में भी वृद्वि होती हैं। इस तरह की कार्यशालाओं के आयोजन से छात्राओं के आत्मविश्वास में भी वद्वि होती हैं। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है।
सांस्कृतिक विभाग की प्रभारी डॉ0 नेहा नैन ने बताया कि कार्यशाला में लगभग 60 छात्राओं ने हर्ष व उत्साह के साथ भाग लिया व वेस्ट पेपर से सजावट की व त्योहारों को मनाने की भिन्न-भिन्न सुन्दर वस्तुएं भी बनानी सीखी। कार्यशाला के अंत में डॉ0 नेहा नैन ने प्राचार्य डॉ राजवंती शर्मा, दोनों प्रशिक्षको, सभी छात्राओं, श्रीमती सुजाता वर्मा व श्रीमती प्रवेश दहिया का कार्यशाला के सफल आयोजन में भागीदारी के लिए धन्यवाद किया।