झज्जर, 12 जनवरी। आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जाति, घुमंतु एवं अर्ध घुमंतू व टपरीवास जाति के विद्यार्थियों को शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जिसके चलते डा. बी.आर. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा ने गुरुवार को यहां बताया कि डा. बी.आर. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए 31 जनवरी 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपए वार्षिक से अधिक न हो। योजना के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सरल हरियाणा डॉट कॉम पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन को पूर्ण रूप से भरे अधूरे आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
डा. बी.आर. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के लिए 31 जनवरी तक होंगे आवेदन
Share my adventures Share this content
You Might Also Like
हिंदू नेता ने मांगी सुरक्षा लॉरेंस ने PM मोदी की तारीफ करने पर दी थी धमकी
सुशासन की दिशा में सार्थक कदम बढ़ा रही सरकार : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह

