वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ झज्जर, 30 जनवरी। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 01 अप्रैल 2021 से 31 दिसंबर 2022 के दौरान खेल उपलब्धियों के लिये अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार देने लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। पात्र खिलाडी महर्षि दयानन्द सरस्वती स्टेडियम सिथत जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में मंगलवार 31 जनवरी तक आवेदन पत्र जमा करवाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक ने सोमवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि अन्तिम तिथि के बाद आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। विभाग द्वारा खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र का नमूना विभाग की वेबसाईट हरियाणास्पोर्टस.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवाया गया है। खिलाड़ी विभाग द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र के साथ खिलाड़ी की उच्चतम उपलब्धियों की सत्यापित छाया प्रति, सत्यापित खाता नम्बर जोकि बैंक द्वारा सत्यापित किया हो, आधार नंबर, पैन नंबर, रिहायसी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान की छायां प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अतिआवश्यक हैं। साथ ही शपथ पत्र दिया जाना जरूरी है कि खिलाड़ी डोपिंग में पाजिटिव न पाया हो। उन्होंने जिला के खिलाडिय़ों का आह्वान किया कि वे जल्द से जल्द नकद पुरस्कार के लिए आवेदन करें।
अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
Share my adventures Share this content
You Might Also Like
आरटीए कार्यालय द्वारा ऑवर लोडिंग के 282 चालान करते हुए 93 लाख से अधिक की राशि की गई है एकत्रित
अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव करने से बचें। साइबर क्राइम से सजग रहें, सुरक्षित रहें:- एसपी श्री वसीम अकरम

