वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ झज्जर, 30 जनवरी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक मंगलवार 31 जनवरी को अधीक्षक अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल झज्जर में होगी। अधीक्षक अभियंता जीआर तंवर ने सोमवार को यहां बताया कि बैठक 31 जनवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगी। बैठक में बिजली व बिलों से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। यदि कोई उपभोक्ता अपने परिवाद को लेकर कार्यकारी अभियंता की कार्यवाही से संतुष्ट न हो तो वह फोरम के समक्ष अपनी बात रख सकता है। एसई इंजीनियर तंवर ने बताया कि फोरम में उपभोक्ता की बिजली संबंधी समस्या त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है।
झज्जर में बिजली उपभोक्ता फोरम की बैठक आज
Share my adventures Share this content
You Might Also Like
वरिष्ठ भाजपा नेता शतीश नंबरदार ने सेवा दिवस के रूप में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
सशस्त्र बल के पूर्व सैनिक दिवस पर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह और 57 आमर्ड डिवीजन के बिग्रेड कमांडर ब्रिगेडियर जितेश राली ने वीर नारियों को किया सम्मानित

