सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

वॉइस ऑफ़ बहादुरगढ़ न्यूज़ रोहतक पुलिस द्वारा पुलिस लाइन मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक विवेक कुण्डु ने समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रभारी महिला थाना निरीक्षक प्रमिला, प्रभारी थाना आईएमटी उप.नि हवा कौर, महिला थाना व अन्य थाना/चौकिंयों मे तैनात महिला अधिकारियों व रोहतक शहर से आई महिला शक्ति मौजुद रही। उप पुलिस अधीक्षक ने हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के संघर्ष और खुले विचारों की सेलिब्रेट करने का दिन है। महिला दिवस विश्व में बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया जाता है। यह उन सभी महिलाओं की प्रशंसा करने का दिन है जो व्यक्तिगत और पेशेवर लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करती हैं। कई लोगों के लिए महिलाओं की भूमिका केवल घरेलू कामों तक ही सीमित है। हालांकि इसे बदलने की जरूरत है क्योंकि महिलाओं को पुरुषों की तरह हर चीज में समान स्वतंत्रता और अवसर मिलते हैं। हर कोई अपने जीवन में महिलाओं के मूल्य और महत्व को स्वीकार करता है और समाज में भी उनका जबरदस्त योगदान है ऐसे ही कुछ योगदानो को देखते हुए रोहतक पुलिस ने उन महिला अधिकारीयो को सम्मानित किया है जिन्होने अपने क्षेत्र मे उत्कृष्ठ प्रर्दशन किया। उप पुलिस अधीक्षक व निरीक्षक प्रमिला ने बाल कल्याण समिति चेयरपर्सन आशा आहूजा,करमिन्द्र कौर (जिला संरक्षण अधिकारी), सीमा हुड्डा,नीलम आहूजा व सी.डब्ल्यू. सी के मेंबर कोमल खन्ना, बीना कौशिक, रचना आदि को सम्मानित किया।

Leave a Reply